राज कौशल योजना (Raj kaushal portal): इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको राज कौशल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी साझा कर रहे हैं | कोरोना महामारी की वजह से लाखों श्रमिकों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा है और इस महामारी की वजह से मजदूरों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा | इस वजह से मजदूरों में फिर से शहर जाकर या दूसरे राज्य में जाकर रोजगार की तलाश के लिए डर का माहौल है और इसी डर की वजह से ही निकट भविष्य में उद्योगों को श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ सकता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने श्रमिकों और उद्योगों के लिए राज कौशल योजना की शुरूआत की है इसके तहत सरकार ने श्रमिकों और उद्योगों को एक मंच पर लाने की कोशिश की है |
सरकार ने इस योजना के तहत मजदूरों और रोजगार प्रदाताओं को एक साथ लाने के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया है जिसे राज कौशल पोर्टल या ऑनलाइन वर्कर्स एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल नाम दिया गया है यह पोर्टल सरकार ने डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किया है |इस पोर्टल की शुरूआत राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5 जून 2020 को की है | और जल्द ही सरकार इस योजना के लिए एक मोबाइल ऐप भी तैयार करने वाली है |
राज कौशल योजना का उद्देश्य क्या है ?
राजस्थान सरकार ने राज्य के बेरोजगारों को उनके निवास के नजदीक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों के लिए जरूरी योग्य मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए “राज कौशल योजना” (Raj Kaushal Portal) की शुरुआत की है इसके मुख्य उद्देश्य हैं :-
- बेरोजगारों और रोजगार प्रदाताओं को तकनीकी की सहायता से एक साथ लाना |
- कंपनियों, उद्योगों और ठेकेदारों को उनकी जरूरत के अनुसार स्थानीय मजदूर उपलब्ध करवाना |
- रोजगार के इच्छुक बेरोजगार लोगों को उनके गांव के नजदीक रोजगार प्रदाताओं की जानकारी उपलब्ध करवाना |
- आवश्यकता अनुसार श्रमिकों को विशेष प्रशिक्षण देकर कौशल उन्नयन करना |
- राज्य में मौजूद बेरोजगारों के उत्थान के लिए नई योजनाओं के निर्माण के लिए जरूर डेटाबेस तैयार करना आदि |
यह योजना श्रम विभाग और उद्योग विभाग की एक साझा योजना है यह दोनों विभाग पहले से ही इस पोर्टल पर 1100000 रोजगार प्रदाताओं और 5200000 श्रमिकों का डाटा उपलब्ध करा चुके हैं | इस पोर्टल पर मजदूर और उद्योग स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
श्रमिकों के लिए उपलब्ध सेवाएं
- श्रमिक अपना पंजीयन कर सकते हैं |
- श्रमिक अपने आसपास उपलब्ध रोजगार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
- अपने डैशबोर्ड में जाकर जानकारी साझा कर सकते हैं |
- अपनी प्रोफाइल में जानकारी को बदल सकते हैं |
- अपने आसपास उपलब्ध रोजगार में अपनी रुचि दर्ज कर सकते हैं |
- स्वयं के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता दर्ज कर सकते हैं |
रोजगार प्रदाताओं (employers) के लिए उपलब्ध सेवाएं
- रोजगार प्रदाता भी स्वयं अपना पंजीयन कर सकते हैं |
- नियोक्ता पोर्टल की सहायता से अपने लिए योग्य मजदूर / मानव संसाधन की तलाश कर सकते हैं |
- अपने डैशबोर्ड में जाकर पोर्टल पर उपलब्ध जनशक्ति की स्थिति को जान सकते हैं |
- अपने लिए मजदूरों की आवश्यकता दर्ज कर सकते हैं |
- अपनी जनशक्ति की आवश्यकता पर रुचि दर्शाने वाले मजदूरों का विवरण देख सकते हैं |
पोर्टल पर उपलब्ध जनशक्ति की स्थिति
पोस्ट लिखे जाने तक पोर्टल पर कुल 5275580 श्रमिक या बेरोजगार पंजीकृत हो चुके हैं जिनमें 1322104 प्रवासी मजदूर , 22 लाख 33 हजार 235 पंजीकृत से निर्माण श्रमिक , 1213814 EEMS पर पंजीकृत , 337724 आरएसएलडीसी प्रशिक्षित , 121353 आईटीआई प्रशिक्षित , और 1325 नवीन पंजीकृत बेरोजगार है |
स्किल के आधार पर उपलब्ध जनशक्ति
पोस्ट लिखे जाने तक 23 लाख 19 हजार 690 बिल्डिंग और निर्माण कार्य में अनुभवी , 59058 उद्योग और व्यापार से जुड़े लोग , 29076 सेफ्टी और सिक्योरिटी से जुड़े श्रमिक , 69288 इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर से जुड़े लोग , 22982 चिकित्सा संबंधी सेवाओं से जुड़े बेरोजगार , 20271 कंसल्टेंसी सेवाओं से संबंधित व्यक्ति , 13524 टूर एंड ट्रेवल्स और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग , 12521 शादी और इवेंट से संबंधित कार्यों में अनुभवी श्रमिक , 9727 मरम्मत कार्यों में अनुभवी , 2810 धुलाई और सफाई कार्य से संबंधित , 1140 कुकिंग में अनुभवी और 36471 अन्य बेरोजगार पंजीकृत है |
नियोक्ता व सेवा की श्रेणी के प्रकार के आधार पर उपलब्ध रोजगार
पोस्ट लिखे जाने के समय तक कुल 1118823 रोजगार प्रदाता पंजीकृत हो चुके हैं | और कुल 1315 रोजगार उपलब्ध है | जिनमें 121 बिल्डिंग और निर्माण कार्य , 1 कंसलटेंसी सर्विस , 2 इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकल्स और कंप्यूटर सर्विस , 2 शादी और इवेंट्स , 1005 उद्योग और व्यापार और 184 अन्य श्रेणी में कुल रोजगार उपलब्ध है |
राज कौशल पोर्टल पर पंजीयन कैसे करें ? ( Raj kaushal portal online registration )
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और राज कौशल पोर्टल पर पंजीयन कर अपने लिए रोजगार की तलाश करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
- ऑफिशियल वेबसाइट rajkaushal.rajasthan.gov.in को विजिट करें
सबसे पहले राज कौशल पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट (rajkaushal.rajasthan.gov.in) को विजिट करें | विजिट करने पर नीचे दिखाएं अनुसार आपको होमपेज दिखाई देगा |
- SSO की वेबसाइट पर लॉगिन करें |
अगर आप पहले से ही SSO की वेबसाइट पर रजिस्टर है तो अपना एसएसओ आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें | अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्ट्रेशन की टैब पर क्लिक करें |
- SSO की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें |
रजिस्ट्रेशन पेज पर जाने के बाद सिटीजन ( Citizen ) के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु चार विकल्प दिखाई देंगे | यहां आप जन आधार, भामाशाह, फेसबुक और गूगल में से कोई भी एक विकल्प चुन अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | रजिस्ट्रेशन कैसे करें यह जानने के लिए ” Click here for Demo” लिंक पर जाकर देख सकते हैं |
- SSO प्रोफाइल अपडेट करें |
अगर आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं | तो आपको अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए पूछा जाएगा | नीचे दिखाएं अनुसार आपको अपनी पर्सनल डीटेल्स भरकर “Update” बटन पर क्लिक करना है | Successful लॉगइन या प्रोफाइल अपडेट होने पर आपको SSO के डेस बोर्ड पर भेज दिया जाएगा |
- सर्च बॉक्स में “raj kaushal” सर्च करें |
डैशबोर्ड पर जाने के बाद सबसे पहले आप सर्च बॉक्स में “raj kaushal” सर्च करें | यहां आपको नीचे दिखाएं अनुसार राज कौशल एप्लीकेशन का icon दिखाई देगा |
अब आपको इस icon पर क्लिक करना है | - श्रमिक /जनशक्ति पंजीयन Button पर क्लिक करें |
अगले Step में आपको यह पूछा जाएगा कि आपको श्रमिक पंजीयन करना है या फिर नियोक्ता पंजीयन | यहां आप श्रमिक /जनशक्ति पंजीयन Button पर क्लिक करें |
- नया पंजीयन की विकल्प का चयन करें |
अगले Step में आपकी आधार नंबर और मोबाइल नंबर की सहायता से यह सत्यापित किया जाएगा कि आपका डाटा राज कौशल पोर्टल पर पहले से ही उपलब्ध है या नहीं | अगर नहीं है तो आपको नया पंजीयन करने का विकल्प दिखाई देगा | यहां आप नया पंजीयन की विकल्प का चयन करें |
- सत्यापित करें कि आप राजस्थान के मूल निवासी हैं
अब यह सत्यापित किया जाएगा कि क्या आप राजस्थान के मूल निवासी हैं ? यहां आप हां का विकल्प चुने |
इसके बाद आपको जन आधार नंबर या आपका आधार नंबर डालकर “वेरीफाई” Button पर क्लिक करना है | यहां वेरिफिकेशन के लिए आपको आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा | - ओटीपी सबमिट करें |
अब जो आपको अपने मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त हुआ है उसे Enter कर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें |
- व्यक्तिगत विवरण, पता, रोजगार, योग्यता व अनुभव का विवरण भरने के बाद सेव करें |
अब आपसे आपके व्यक्तिगत विवरण, वर्तमान पता, स्थाई पता, रोजगार संबंधित विवरण और योग्यता व अनुभव का विवरण पूछा जाएगा | सारी जानकारी भरने के बाद “सूचना सेव करें” बटन पर क्लिक करें | अब आप राज कौशल पोर्टल (Raj Kaushal Portal) पर अपना रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक कर चुके हैं |